आईसीसी इवेंट्स के बाद भारत में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट डब्ल्यूपीएल(WPL) है, जिसका आयोजन BCCI द्वारा किया जाता है। WPL की शुरुआत 2023 में हुई थी और बहुत ही कम समय में यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला T20 लीग में शामिल हो गई है।
इस पोस्ट में हम जानेंगे अभी तक हुई WPL की विजेता टीम लिस्ट, कप्तान, रनर-अप और सबसे सफल टीमों के बारे में पूरी जानकारी।
WPL (महिला आईपीएल)
Women’s Premier League (WPL) एक प्रोफेशनल महिला T20 लीग है, जिसका आयोजन Board of Control for Cricket in India (BCCI) करता है।
इस लीग में भारत और विदेश की टॉप महिला क्रिकेटर हिस्सा लेती हैं। टूर्नामेंट का फॉर्मेट लीग मैच, एलिमिनेटर और फाइनल पर आधारित होता है।
| शुरुआत | 2023 |
| फॉर्मेट | Women’s T20 |
| आयोजक | BCCI |
| कुल टीमें | 5 |
| सबसे सफल टीम | मुंबई इंडियंस (2023 & 2025) |
| मौजूदा चैंपियन | मुंबई इंडियंस (2025) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.wplt20.com/ |
WPL विजेता टीम लिस्ट (2023 – अभी तक)
नीचे दी गई तालिका में अब तक के सभी WPL सीज़न की विजेता टीमें, कप्तान, रनर-अप और फाइनल वेन्यू दर्शाए गए हैं।
| वर्ष (सीजन) | विजेता | उपविजेता | फाइनल स्थान | कप्तान (विजेता) |
|---|---|---|---|---|
| 2023 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई | हरमनप्रीत कौर |
| 2024 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | स्मृति मंधाना |
| 2025 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई | हरमनप्रीत कौर |
WPL 2025 फाइनल
फाइनल मुकाबला: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
- मैच तारीख: 15 मार्च 2025
- वेन्यू: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
- टॉस: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता और पहले गेंदबाज़ी चुनी
- परिणाम: Mumbai Indians Women ने 8 रन से जीत दर्ज की
WPL 2024 फाइनल
फाइनल मुकाबला: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स
- मैच तारीख: 17 मार्च 2024
- वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- टॉस: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया
- परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 8 विकेट से मैच जीत लिया
WPL 2023 फाइनल
फाइनल मुकाबला: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
मैच तारीख: 26 मार्च 2023
वेन्यू: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
टॉस: Delhi Capitals Women ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया
परिणाम: Mumbai Indians Women ने 7 विकेट से मैच जीत लिया
WPL में सबसे ज़्यादा बार खिताब जीतने वाली टीमें
| टीम | खिताब | वर्षों में जीत |
|---|---|---|
| Mumbai Indians | 2 | 2023, 2025 |
| Royal Challengers Bangalore | 1 | 2024 |
| Delhi Capitals | 0 | Runner-up (2023, 2024, 2025) |
| UP Warriorz | 0 | — |
| Gujarat Giants Women | 0 | — |
WPL से ससंबंधित सवाल जवाब
अब तक WPL कितनी बार खेली गई है?
अब तक WPL के 3 संस्करण (2023, 2024, 2025) खेले जा चुके हैं।
WPL में सबसे ज्यादा खिताब किस टीम ने जीते हैं?
Mumbai Indians Women ने सबसे ज्यादा 2 बार WPL का खिताब जीता है।
WPL 2025 का विजेता कौन है?
Mumbai Indians Women ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में WPL 2025 जीता।
WPL की शुरुआत कब हुई थी?
Women’s Premier League की शुरुआत 2023 में BCCI द्वारा की गई थी।
