ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहा। इस खिताबी मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे। प्रतिष्ठित T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए खेले गए इस मुकाबले को दुनियाभर के लाखों क्रिकेट प्रेमियों ने देखा।
यहाँ आपको T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का पूरा परिणाम, स्कोरकार्ड, मैच हाइलाइट्स और FAQs मिलेंगे।
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रिजल्ट
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत vs न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। शानदार बल्लेबाज़ी और घातक गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया।
| मैच जानकारी | विवरण |
|---|---|
| मैच | भारत vs न्यूजीलैंड (T20 World Cup 2026 Final) |
| मैच तिथि | 8 मार्च 2026 |
| स्टेडियम | नरेंद्र मोदी टादिउम अहमदाबाद |
| मैच परिणाम | भारत ने 96 रन से जीत दर्ज की |
| प्लेयर ऑफ द मैच | जसप्रीत बुमराह |
| सबसे ज़्यादा रन | संजू सैमसन |
| सबसे ज़्यादा विकेट | जसप्रीत बुमराह |
| अंतिम स्कोर | भारत 255/5 (20 ओवर) न्यूजीलैंड 159 ऑल आउट (19 ओवर) |
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्कोरकार्ड
भारत – 255/5 (20 ओवर)
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 255/5 का बड़ा स्कोर बनाया।
संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की तेज़ पारी खेली।
अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26* रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया।
भारत स्कोर: 255/5 (20 ओवर)

न्यूजीलैंड – 159 ऑल आउट (19 ओवर)
256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी।
टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन की तेज़ पारी खेली जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए।
लेकिन बाकी बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके और पूरी टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई।
न्यूजीलैंड स्कोर: 159 ऑल आउट (19 ओवर)

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का प्लेइंग 11
| इंडिया | अभिषेक शर्मा, संजु सैमसं, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह। |
| न्यूज़ीलैंड | टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमेन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, जेकोब डफी |
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल हाइलाइट्स
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच पूरी तरह भारत के नाम रहा।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने आक्रामक अंदाज़ में रन बनाए और 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 159 रन पर ऑल आउट कर दिया।
संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाज़ी और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने 96 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल FAQ
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच किसने जीता?
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीता।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच कौन बने?
जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अगला T20 World Cup कब खेला जाएगा?
अगला ICC Men’s T20 World Cup 2028 में आयोजित किया जाएगा।


