Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद : पिच रिपोर्ट और आँकड़े

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जिसे पहले सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा) के नाम से जाना जाता था, गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और आधुनिक सुविधाओं, बहु-पिच (रेड सॉइल और ब्लैक सॉइल) विकल्पों तथा भव्य दर्शक क्षमता के लिए प्रसिद्ध है।

इस मैदान ने टेस्ट, वनडे, टी20I, IPL और ICC टूर्नामेंट के कई ऐतिहासिक मुकाबलों की मेजबानी की है।

आइए इस पोस्ट में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड्स को विस्तार से जानते हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम जानकारी

विवरणस्टेडियम की जानकारी
नामनरेंद्र मोदी स्टेडियम
पूर्व नामसरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा)
स्थानअहमदाबाद, गुजरात, भारत
स्थापना1983 (पुनर्निर्माण 2020)
दर्शक क्षमतालगभग 1,32,000
पहला टेस्ट (नया स्टेडियम)2021
पहला वनडे1984
पवेलियन छोरAdani Pavilion End, Jio End
होम टीमगुजरात (डोमेस्टिक), टीम इंडिया
IPL टीमगुजरात टाइटंस
मालिकGujarat Cricket Association

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

  • यहाँ की पिच शुरुआत में बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल रहती है। नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को हल्की मदद मिल सकती है लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह सतह धीमी हो जाती है।
  • सीमित ओवरों के मैचों (T20I, ODI, IPL) में यहाँ बड़े स्कोर बनते हैं। पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने वाले बल्लेबाज़ मैच का रुख मोड़ सकते हैं।
  • टेस्ट मैचों में चौथे और पाँचवें दिन पिच पर दरारें और टर्न बढ़ जाते हैं जिससे स्पिन गेंदबाज़ हावी हो जाते हैं।

T20I पिच रिपोर्ट

  • औसत स्कोर (पहली पारी): 160 रन के आसपास
  • पावरप्ले में रन बनाना आसान रहता है।
  • मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाज़ असरदार साबित होते हैं।
  • टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है।

ODI पिच रिपोर्ट

  • औसत स्कोर (पहली पारी): 237–240 रन
  • यहाँ वनडे में लो से मिडिल स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
  • नई गेंद से सीम मूवमेंट और बाद में स्पिनरों की भूमिका अहम रहती है।
  • 250+ का स्कोर यहाँ अच्छा टोटल माना जाता है।

टेस्ट मैच पिच रिपोर्ट

दिनपिच का व्यवहारफायदा
1-2बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल, तेज़ गेंदबाज़ों को हल्की मददबल्लेबाज़ + तेज़ गेंदबाज़
3पिच स्लो होना शुरू, हल्का टर्नस्पिन गेंदबाज़
4-5दरारें और असमान उछाल, तेज़ टर्नस्पिन गेंदबाज़

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आँकड़े

आँकड़े / फॉर्मेटT20IODIटेस्टIPL
मैच17361544
पहले बल्लेबाज़ी जीत1120422
पहले गेंदबाज़ी जीत617422
औसत पहली पारी174240335177
औसत दूसरी पारी150208359162
औसत तीसरी पारी226
औसत चौथी पारी147
अधिकतम स्कोर234/4 (भारत vs न्यूज़ीलैंड)365/2 (द. अफ्रीका vs भारत)760/7d (श्रीलंका vs भारत)243/5 (PBKS)
न्यूनतम स्कोर66/10 (न्यूज़ीलैंड vs भारत)85/10 (ज़िम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज)76/10 (भारत vs द. अफ्रीका)89 (GT

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जुड़े आपके सवाल

  1. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी के लिए अनुकूल है?

    पिच ज्यादातर बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी रहती है लेकिन टेस्ट मैचों के आखिरी दिनों में स्पिन गेंदबाज़ों को बड़ा फायदा मिलता है।

  2. नरेंद्र मोदी स्टेडियम कहाँ स्थित है?

    अहमदाबाद, गुजरात, भारत

  3. पिच रिपोर्ट कैसे पता करें?

    पिच रिपोर्ट की जानकारी आप भरोसेमंद वेबसाइट्स जैसे Cricbuzz, ESPN Cricinfo, CrickOnly या फिर मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले टीवी पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स से प्राप्त कर सकते हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद एक आधुनिक और भव्य क्रिकेट मैदान है जहाँ पिच की विविधता, बड़े स्कोर और रणनीतिक मुकाबले देखने को मिलते हैं। सीमित ओवरों में आक्रामक बल्लेबाज़ी और टेस्ट क्रिकेट में स्पिन का प्रभाव यहाँ मैच का रुख तय करता है।

Author

  • Sourabh Jangde

    Sourabh Jangde एक उत्साही क्रिकेट विशेषज्ञ हैं, जिन्हें मैच विश्लेषण, खिलाड़ियों की जानकारी और क्रिकेट ट्रेंड्स में 5 वर्षों का अनुभव है। साथ ही, वे SEO Expert भी हैं और ऐसा कंटेंट लिखते हैं जो जानकारीपूर्ण होने के साथ-साथ खोज इंजन पर भी प्रभावी हो।

Social Share

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *