ICC MEN'S T20 WORLD CUP 2026 TROPHY

IND vs NZ – T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच कौन जीता? – रिजल्ट, हाइलाइट्स और स्कोरकार्ड

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहा। इस खिताबी मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे। प्रतिष्ठित T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए खेले गए इस मुकाबले को दुनियाभर के लाखों क्रिकेट प्रेमियों ने देखा।

यहाँ आपको T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का पूरा परिणाम, स्कोरकार्ड, मैच हाइलाइट्स और FAQs मिलेंगे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रिजल्ट

T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत vs न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। शानदार बल्लेबाज़ी और घातक गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया।

मैच जानकारीविवरण
मैचभारत vs न्यूजीलैंड (T20 World Cup 2026 Final)
मैच तिथि8 मार्च 2026
स्टेडियमनरेंद्र मोदी टादिउम अहमदाबाद
मैच परिणामभारत ने 96 रन से जीत दर्ज की
प्लेयर ऑफ द मैचजसप्रीत बुमराह
सबसे ज़्यादा रनसंजू सैमसन
सबसे ज़्यादा विकेटजसप्रीत बुमराह
अंतिम स्कोरभारत 255/5 (20 ओवर)
न्यूजीलैंड 159 ऑल आउट (19 ओवर)


T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्कोरकार्ड

भारत – 255/5 (20 ओवर)

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 255/5 का बड़ा स्कोर बनाया।

संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की तेज़ पारी खेली।

अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26* रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया।

भारत स्कोर: 255/5 (20 ओवर)

india battingt scorecard t20 world cup

न्यूजीलैंड – 159 ऑल आउट (19 ओवर)

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी।

टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन की तेज़ पारी खेली जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए।

लेकिन बाकी बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके और पूरी टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई।

न्यूजीलैंड स्कोर: 159 ऑल आउट (19 ओवर)

new zealand batting scorecard t20 wc 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का प्लेइंग 11

इंडियाअभिषेक शर्मा, संजु सैमसं, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
न्यूज़ीलैंडटिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमेन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, जेकोब डफी

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल हाइलाइट्स

T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच पूरी तरह भारत के नाम रहा।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने आक्रामक अंदाज़ में रन बनाए और 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 159 रन पर ऑल आउट कर दिया।

संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाज़ी और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने 96 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

हाइलाइट्स विडिओ

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल FAQ

  1. T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच किसने जीता?

    भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीता।

  2. T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच कौन बने?

    जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

  3. अगला T20 World Cup कब खेला जाएगा?

    अगला ICC Men’s T20 World Cup 2028 में आयोजित किया जाएगा।

Author

  • Sourabh Jangde

    Sourabh Jangde एक उत्साही क्रिकेट विशेषज्ञ हैं, जिन्हें मैच विश्लेषण, खिलाड़ियों की जानकारी और क्रिकेट ट्रेंड्स में 5 वर्षों का अनुभव है। साथ ही, वे SEO Expert भी हैं और ऐसा कंटेंट लिखते हैं जो जानकारीपूर्ण होने के साथ-साथ खोज इंजन पर भी प्रभावी हो।

Social Share

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *